ब्रिटेन: स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी, अब तक करीब 20 लाख लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

By: Pinki Sun, 10 Jan 2021 6:52:45

ब्रिटेन: स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी, अब तक करीब 20 लाख लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

ब्रिटेन में अभी तक 20 लाख लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। रविवार को स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में अभी तक करीब 20 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इनमें से सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण पिछले एक हफ्ते में किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को टीकाकरण किए गए लोगों की सही संख्या के बारे में जानकारी दे दी जाएगी और प्रतिदिन के आधार पर भी लोगों की संख्या के बारे में बताया जाएगा।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ तथा उनके पति प्रिंस फिलिप को कोरोना का टीका लगाया गया है। बकिंगघम पैलेस की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 94 वर्षीय महारानी तथा 99 वर्षीय फिलिप को प्राथमिकता के आधार पर विंडसर कैसल में वैक्सीन दी गई है। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

सरकार ने फरवरी महीने के मध्य से करीब 1.5 करोड़ बड़े-बुजुर्गों तथा फ्रंटलाइन वर्करों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस बीच, न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, 84 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने एक इटालियन प्रसारणकर्ता के साथ साक्षात्कार में पुष्टि की है कि अगले हफ्ते से शुरू होने वाले टीकाकरण के तहत उन्हें टीका लगाए जाने का समय मिला है। उन्होंने कहा है कि यह टीका हर व्यक्ति को मिलना चाहिए।

ब्रिटेन में रविवार सुबह तक 30 लाख 26 हजार 313 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 81 हजार की मौत हुई है।

आपको बता दे, दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com